महासमुन्द
4 को टीकाकरण महा अभियान
22-Jul-2022 5:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 जुलाई। महासमुंद जिले में रविवार 24 तारीख़ को कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत एक लाख पात्र लोगों को कोविड की पहली, दूसरी और बूस्टर डोज़ लगाए जाएंगे।
कल कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की ली गयी बैठक में निर्देशित किया है। इसके लिए ख़ास तैयारियां की गयी है। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, स्वास्थ्य अमला, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, जनता और ग्रामीणों सहित पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे