महासमुन्द

कबाड़ लदा ट्रक बरामद, ओडिशा का एक बंदी
22-Jul-2022 5:42 PM
कबाड़ लदा ट्रक बरामद, ओडिशा का एक बंदी

ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहा था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 पिथौरा, 22 जुलाई।
सिंघोड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहा एक कबाड़ भरा ट्रक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
सिंघोड़ा पुलिस एवं सायबर सेल की टीम ने उक्त कबाड़ लोड ट्रक को एनएच-53 पर मोहन ढाबा के सामने छुईपाली के पास तेज रफ्तार से जाते देख उसका पीछा कर रोका। ट्रक क्रमांक सीजी 04 डी एम 2081 के रुकने पर पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम राजाराम मिश्रा (32) आदर्श पारा बरगढ़ ओडिशा निवासी होना बताया। वाहन में लदे समानों के बारे में पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। 

वाहन को चेक करने पर उसमें लोहे का स्क्रेब कबाड़, मोटर सायकल एवं अन्य वाहनों के पुराने ऑटो पाट्र्स कबाड़ी सामान से भरा हुआ मिला।
मौके पर उक्त सामानों के परिवहन एवं वाहन के संबंध मेें कोई खरीदी बिक्री का वैधानिक कागजात नहीं होना बताया गया। उक्त लोहे का स्क्रेब कबाड़, मोटर सायकिल एवं अन्य वाहनों के पुराने ऑटो पाट्र्स कबाड़ सामान चोरी होने के संदेह होने पर आरोपी राजाराम मिश्रा के कब्जे से ट्रक क्रमांक सीजी 04 डीएम 2081 कीमत करीब 8 लाख रूपये एवं वाहन में भरा लोहे का स्क्रेब कबाड़, मोटर सायकल एवं अन्य वाहनों के पुराने ऑटो पाट्र्स कबाड़ सामान करीब 19490 रुपये को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
 


अन्य पोस्ट