महासमुन्द
बुजुर्गों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण
22-Jul-2022 5:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 जुलाई। दलदली मार्ग स्थित वृध्दाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। आशियाना वृध्दाश्रम के संचालक मनोज कुमार साहू ने जानकारी दी है कि सुरक्षा के मद्देनजर आश्रम में निवासरत बुजुर्गों को बाहर से भोजन, नाश्ता इत्यादि पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब सूखी भोज्य सामग्री स्थानीय रसोई में पकाकर वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज साहू, सचिव उदय साहू, कोषाध्यक्ष खेमचंद साहू, प्रबंधक भारती साहू सहित सामाजिक कार्यकर्ता धनेश्वरी साहू, दुष्यंत साहू व अंजली साहू मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे