महासमुन्द

पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सादगी के साथ सासंद ने मनाया जन्मदिन
20-Jul-2022 3:55 PM
पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सादगी के साथ सासंद ने मनाया जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 जुलाई।
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू अपने जन्मदिन पर एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को मतदान कर अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकाल कर दिल्ली से देर शाम 6 बजे महासमुंद पहुंचे। जहां सांसद कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। तत्पश्चात सांसद कार्यालय से बीटीआई रोड स्थित साहू भवन पहुंचे जहां साहू समाज के युवाओं के साथ फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, संदीप दीवान, अरविंद प्रहरे, नारेन्द्र गिरी, रोहित चन्द्राकर, पार्षद देवीचंद राठी, गरियाबंद जिले के जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, चन्द्रशेखर साहू, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशिल्या बंसल, जिला मंत्री निरंजना शर्मा, अनुसुचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री उत्तरा प्रहरे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, शहर मडंल महामंत्री प्रकाश शर्मा, मनीष बंसल, ग्रामीण मंडल महामंत्री लक्ष्मीकांत तिवारी, शम्मी सलूजा, राजेन्द्र घाडगे, लोकनाथ साहू, सहकार भारती जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू,  युवा नेता जगन्नाथ छुरा, किशोर साहू, तुकेश साहू, नेपाल साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट