महासमुन्द

नाबालिग बरामद: आरोपी गिरफ्तार
18-Jul-2022 3:00 PM
नाबालिग बरामद: आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद, 18 जुलाई। पिथौरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ  थाने में नाबालिग को भगा कर ले जाने का केस दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है, वहीं नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामद करके पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

पिथौरा थाना प्रभारी थाना प्रभारी राकेश खुटेश्वर ने बताया कि नाबालिग के पिता ने 9 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि  उनकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है। रिपोर्ट के बाद टीम आरोपी व नाबालिग की पतासाजी कर रही थी।

16 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग को आरोपी ग्राम भाटापारा जिला राजनांदगांव में रखा है। सूचना पर टीम ग्राम भाटापारा  जिला राजनांदगांव पहुंच दबिश देते हुए ग्राम अर्जुनी थाना पिथौरा निवासी सोनू राम धुव उर्फ  दीपक 23 साल को हिरासत में लिया। पूछताछ के  दौरान अपहृता ने कहा कि आरोपी शादी का प्रलोभन देकर भगा ले आया है।
 


अन्य पोस्ट