महासमुन्द
प्रत्येक गुरुवार को लगता है जांच एवं उपचार शिविर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 जुलाई। महासमुंद जिले में 36 आयुर्वेद अस्पताल व हेल्थ केंद्रों में सियान जतन क्लिनिक की शुरूआत माह मई से हुई है। यहां 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया जा रहा है। प्रकृति से जुडक़र लोगों को स्वस्थ रहने के तौर तरीके बताने का काम आयुष चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दवा से लेकर अन्य सभी विधियां प्राकृतिक मापदंड से संबंधित हैं। इसके अच्छे परिणाम लोगों को प्राप्त हो रहे हैं।
आयुष का काम देख रहे डॉक्टर एस.एल.पटेल ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इसके अंतर्गत सभी प्रकार की जांच, आयुर्वेदिक दवाएं और पंचकर्म जैसी सुविधा दी जा रही है। माह के प्रथम गुरुवार को समारोह पूर्वक सियान जतन क्लिनिक का आयोजन एवं अन्य गुरुवार को जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया जाता है। पिछले दो माह में 4190 बुजुर्गों को इसका फ़ायदा मिला। माह मई में 1432 और जून माह में आयोजित शिविर में 2758 बुजुर्गों का उपचार किया गया। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों का नि:शुल्क पंजीयन, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, प्रकृति परीक्षण व चिकित्सा की गई।
इन जंाच शिविरों में स्मृति ह्रास, कम सुनाई पडऩा, नेत्ररोग, जोड़ों का दर्द, लकवा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और शारीरिक दुर्बलता का लिाज किया जा रहा है। चिकित्सालय के सियान जतन क्लिनिक में लाभार्थियों को ग्रीष्म ऋतु पेय, मिश्रेय पानक, दशमूल काढ़ा, गुडुच्यादि काढ़ा, रसायन औषधि आदि प्रदान की गयी।