महासमुन्द
पौधरोपण व संरक्षण अभियान आज से
13-Jul-2022 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 13 जुलाई। पीपला फाउंडेशन के संयोजन में लोगों में अधिक से अधिक पौधरोपण व संरक्षण करने जन.जागरूकता के उद्देश्य से पौधरोपण व संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान का आयोजन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज 13 जुलाई से 10 अगस्त 2022 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विजेताओं को दस हजार रुपए का नगद ईनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाफिन कला निवासी पीपला ग्रुप संयोजक महेन्द्र पटेल ने बताया इस प्रतियोगिता में प्रथम 5001, द्वितीय 3001 व तृतीय पुरस्कार 2001 रुपए दिया जाएगा। नगद पुरस्कार आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों को डिजिटल प्रशस्ति पत्र मिलेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे