महासमुन्द
डेढ़ साल पहले हुए आगजनी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
12-Jul-2022 3:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 12 जुलाई। डेढ़ साल पहले हुए आगजनी के मामले में बसना पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस आगजनी में आरोपी की पत्नी व पुत्री की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार ग्राम बंसुला निवासी खेमराज साव का विवाह 2019 में हिना साव से हुआ था। इनकी एक 9 माह की बेटी थी। बेटी के जन्म को लेकर अक्सर दोनों में झगड़े होते थे।
साल 2020 के दीपावली त्योहार के समय झगड़ा हुआ और खेमराज सामान लेने बाहर चला गया। इधर हिना ने अपने ऊपर मिट्टी तेल छिडक़कर आग लगा ली। इस आग की बेटी भी आ गई और 28 जनवरी 2021 के दिन दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


