महासमुन्द
बस को टक्कर मारते कंटेनर पटल गई
07-Jul-2022 2:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 जुलाई। तुमगांव थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार को बस को टक्कर मारते कंटेनर पटल गई। इसमें बस चालक और यात्रियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने बस संचालक येतेंद्र साहू की शिकायत पर कंटेनर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। यतेंद्र ने बताया कि ओवरब्रिज के नीचे भोरिंग रोड में वे अपनी बस क्रमांक सीजी 06 एच 0516 से यात्रियों को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कंटेनर क्रमांक एनएल 01 एन 0369 के चालक ने उनकी बस को टक्कर मार दी। इससे बस चालक डिगेश्वर निषाद और बस में सवार यात्रियों को चोटें आई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे