महासमुन्द
नहर किनारे मिली अधेड़ की लाश की पहचान हुई
05-Jul-2022 5:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 जुलाई। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम अंतरला डोंगरी नहर किनारे एक अधेड़ मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम कसडोल चौकी बलौदा सरायपाली निवासी नुराधन छत्तर पिता जाधव 55 साल के तौर पर हुई है।
वह घटना स्थल के पास शुक्रवार 12.30 बजे मृत अवस्था में पड़ा था। उसकी मौत अज्ञात कारणों की वजह से हुई है। हालांकि पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे