महासमुन्द
जमीन विवाद, मामला दर्ज
05-Jul-2022 2:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 जुलाई। कोमाखान के घोयनाबाहरा में रविवार रात 12 बजे जमीन संबंधी बात को लेकर गाली गलौज करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घोयनाबाहरा में मेघनाथ गोंड़ अपने घर के सामने गली में रंगमंच के पास बैठकर गांव के नेहरू ठाकुर एवं मेहत्तर ठाकुर आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी समय मेघनाथ का बड़ा भाई मोहन ठाकुर आया और जमीन के पट्टे संबंध को लेकर गाली गलौज करते हुए बास के डंडे से सिर में मार दिया।
मेघनाथ खून से लथपथ हो गया। वहीं आरोपी मोहन वहां से भाग गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे