महासमुन्द
सडक़ हादसे, मुकदमा दर्ज
02-Jul-2022 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 जुलाई। महासमुंद जिला जेल परिसर के सामने सडक़ हादसे में घायल व्यक्ति की मौत मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बीते 12 फरवरी 2022 को डेरहाराम यादव को वाहन क्रमांक सीजी 04 डीडब्लू 3108 के चालक ने ठोकर मार दिया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया था। पुलिस ने जांच के बाद गुरूवार को आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे