महासमुन्द

सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 प्लेड क्रिकेट प्रतियोगिता में महासमुंद विजेता
26-Jun-2022 9:07 PM
सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 प्लेड क्रिकेट प्रतियोगिता में महासमुंद विजेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 जून। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा कल शनिवार को आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट टी.20 प्लेड क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल को महासमुंद की टीम ने जीता। यह मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में रायपुर ब्लू टीम के बीच खेला गया। इस मैच मेंइस स्पर्धा में महासमुंद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और विरोधी टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

इस दौरान महासमुंद टीम से गेंदबाजी करते हुए हामिद रजा ने 4 विकेट, सुधांशु वर्मा ने 2 विकेट और जयदीप ने 2 विकेट झटके। इसके बाद रायपुर ब्लू टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाया। पूरे 137 रनों के लक्ष्य को हासिल करने पिच पर उतरी टीम महासमुंद ने 4 विकेट खोकर ही जीत हासिल कर लिया।

महासमुंद के बल्लेबाजों ने फाइनल मैच में 18.4 ओवर में ही 138 रन बनाकर जीत हासिल किया। महासमुंद जिला क्रिकेट संघ की तरफ  से बल्लेबाजी में अविनाश रॉय ने 5 चौके की मदद से 46 बॉल में 44 रन बनाए। वहीं शशांक चंद्राकर ने भी 14 बॉल में 5 चौके की मदद से 27 रन बनाए। जबकि हामिद रजा ने मैच के आखरी में बहुमूल्य 16 बॉल में 1 छक्के और 2 चौके की मदद से 25 रन बनाकर टीम को फाइनल जिताने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के लिए महासमुंद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शशांक मोघे, सचिव विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सलीम कुरैशी, टीम चयनकर्ता राजेश शर्मा, तुषार चौहान, आनंद कामदार, कोच शबाब कुरैशी और सहायक कोच तृपेश साहू ने टीम को बधाई दी है।


अन्य पोस्ट