महासमुन्द

बांसगीत पर व्याख्यान 21 को
19-Jun-2022 5:34 PM
बांसगीत पर व्याख्यान 21 को

महासमुंद,19 जून। भारतीय सांस्कृतिक निधि इन्टैक महासमुंद अध्याय द्वारा विश्व संगीत दिवस के अवसर पर 21 जून को दोपहर दो बजे स्थानीय शांत्रीबाई कालेज सभागार में बांसगीत पर व्याख्यान व बांसगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीईओ एस. चंद्रसेन, अध्यक्ष इंटैक छत्तीसगढ़ अध्याय के सहसंयोजक राजेन्द्र चाण्डक व विशेष अतिथि छग चन्द्रनाहू शिक्षण समिति के अध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर होंगे।
इस दौरान विलुप्त हो रहे लोकगीत-संगीत जैसे अमूर्त धरोहरों के संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता लाने, स्कूली विद्यार्थियों में जिज्ञासा तथा सीखने की ललक पैदा करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
 जंगल में घूम रहा है।
 


अन्य पोस्ट