महासमुन्द
ग्रामीणों से रात में खेत-गांव की गलियों में नहीं निकलने की अपील, वन विभाग की नजर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 जून। वन विकास निगम के चौकीदार डेरहाराम यादव ने एक दंतैल के आने की सूचना विभाग को दी है। उन्होंने बताया है कि दंतैल छतालडबरा, तालाझर, मुरुमडीह व दलदली के बीच जंगल में घूम रहा है। इसके आने की खबर के बाद विभाग ने भी ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है।
मालूम हो कि मई महीने में चार दंतैल सिरपुर क्षेत्र के सुकुलबाय क्षेत्र में घूम रहे थे। आसपास उत्पात मचान के लिए तीन दंतैल 27 मई को आगे बढ़ते हुए जिवतरा से होते हुए धमतरी की ओर आगे बढ़ेे थे, आरै अभी लौटकर वापस नहीं आए हैं। वहीं एक दंतैल 30 मई को सिरपुर से लगे सीमावर्ती क्षेत्र बलौदाबाजार रेंज में चला गया था, जो कल 18 जून को फिर से लौटकर सिरपुर क्षेत्र के गांवों में प्रवेश कर लिया है।
वन विभाग को इसकी सूचना मिलते ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। गांववालों को रात में खेत व गांव की गलियों में निकलने के लिए मना कर दिया है। दंतैल पर विभाग की नजर बनी हुई है। क्षेत्र में दंतैल के नहीं रहने से किसानों को राहत रहती है, लेकिन एक भी दंतैल वापस आता है तो उनके होश उड़ जाते है। इसकी वजह यही है कि बीते समय में जिस प्रकार जनहानि हुई है इससे वे डरे सहमे हैं। लिहाजा वन विभाग ने भी दंतैल के आने के बाद ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। वन विभाग के द्वारा जारी अलर्ट ग्राम में वन विकास निगम कक्ष क्रमांक 125, 126, 127, 131 ग्राम छतालडबरा, तालाझर, मुरुमडीह, दलदली, अमलोर, नांदबारू, सुकुलबाय, रायकेरा, केशलडीह, खिरशाली, बंदोरा शामिल है। इन गांवों के ग्रामीणों को सूचित कर दिया गया है कि एक दंतैल नजदीकी