महासमुन्द

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
19-Jun-2022 4:36 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सिरपुर में होगा योग, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

महासमुंद,19 जून। 21 जून को आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तर पर बड़े उत्साह तथा ऊर्जा के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल सिरपुर में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया होंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के जिलों में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों को नामांकित किया गया है।
कलेक्टर निलेशकुमार ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी एसडीएम महासमुंद होंगे। सहायक नोडल अधिकारी सीईओ जनपद महासमुंद होंगे। उप संचालक समाजकल्याण समन्वयक का कार्य देखेंगे। इसके अलावा अन्य संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी है। कलेक्टर ने सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मानसून को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। साफ़ .सफ़ाई के साथ शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का ख़ास ध्यान रखने कहा है।
 


अन्य पोस्ट