महासमुन्द

साइड करने के बहाने चाबी मांगकर सूमो लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
15-Jun-2022 4:03 PM
साइड करने के बहाने चाबी मांगकर सूमो लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जून।
एक महीने पूर्व तुमगांव ओवरब्रिज के पास टाटा सूमो को साइड करने के बहाने चाबी मंागकर वाहन की चोरी कर फ रार हुए आरोपी को तुमगांव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उक्त घटना में शामिल साथी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि फ रार आरोपी ने चोरी की गाड़ी को किसी अन्य के पास बेच दी है। उसके पकड़े जाने के बाद ही खरीदने वाले आरोपी का पता चलेगा। बहरहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के घर से गाड़ी के सामान बरामद किया है, जिसे वह अपने घर में छुपा कर रखा था।

तुमगांव थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि टाटा सूमो चोरी के आरोप में ग्राम कुरुद थाना आरंग जिला रायपुर निवासी दिनेश देवदास 23 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने 15 मई को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी साइड करने चाबी मांगी और गाड़ी लेकर हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी दिनेश अपने साथी के साथ तुमगांव ओवरब्रिज के पास बैठा था। ग्राम खैरखुंटा के गजाधर प्रधान अपने साथ दाशरथी का इलाज कराने के लिए मेकाहरा गया था। रात को वापस अपने गांव लौट रहा था।

बीते 15 मई रात 3 बजे पानी पीने के लिए तुमगांव ओवरब्रिज के पास रुके थे। उसी समय आरोपी ने गाड़ी साइड लगाने की बात कही और चाबी दे दो मैं साइड लगा देते हूं कहा। इतने में प्रार्थी ने चाबी आरोपी को दे दी। चाबी मिलते ही आरोपी गाड़ी को चालू किया और अपने दोस्त के साथ  फरार हो गया। प्रार्थी आसपास के लोगों पूछताछ कर आरोपी का नाम पता हासिल कर लिया था। गाड़ी चोरी होने के बाद प्रार्थी अपनी गाड़ी की पतासाजी में जुट गया था, लेकिन गाड़ी नहीं मिली। आखिर बीते सोमवार को प्रार्थी ने तुमगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था।
 


अन्य पोस्ट