महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जून। एनएच 53 के अलग-अलग जगह हुए सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हंै। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग. 53 ग्राम परसदा के पास कार क्रमांक ओडी 17 के 4910 के पलटने से सवार बरगढ़ थाना बरगढ़ ओडिशा निवासी मो. समील पिता बदरू रहमान 40 साल की मौत हो गई। इसी कार में सवार मनोज कुमार सिह पिता गणेश प्रसाद 42 साल, चालक भरत पंडा पिता करोनाकार पंडा 42 साल एवं सुनील अग्रवाल पिता सत्यनारायण अग्रवाल 43 साल गंभीर रूप से घायल हो गएए, जिनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लद्दाख, दिल्ली की ओर गए थे। कल मंगलवार को फ्लाइट से वापस माना एयरपोर्ट पहुंचे। इससे पहले ओडिशा जाने के लिए चालक को लेकर बरगढ़ निकले। तभी परसदा के पास सडक़ पर अचानक मवेशी के आने से हादसा हुआ।
एक अन्य घटना में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल ग्राम भावा थाना पटेवा निवासी अविनाश साहू 8 जून सुबह 9 -10 बजे के बीच मरौद से अपने निवास ग्राम भावा के लिए अपनी बाइक से जा रहा था कि फुसेराडीह के पास बोलेरो क्रमांक सीजी 04 एनसी 9531 के चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल ले जाते उसने दम तोड़ दिया।