महासमुन्द
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
13-Jun-2022 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 जून। भाजपा प्रदेश मंत्री व छत्तीसगढ़ भाजयुमो के सह प्रभारी ओपी चौधरी के खिलाफ कोयला चोरी का वीडियो पोस्ट करने के मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बागबाहरा रेलवे स्टेशन चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर ने कहा कि ओपी चौधरी के खिलाफ झूठा एफआईआर दर्ज करना कांग्रेस सरकार के डर को दर्शाता है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अल्का चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, दुबेलाल साहू, आबिद कुरैशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, धरम दीवान के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे