महासमुन्द
कलेक्टर ने 5 बिंदुओं में जांच के दिए आदेश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जून। सरायपाली थाना अंतर्गत बिछिया निवासी हेमसगार महिलांग के महासमुंद जिला जेल में हुई मृत्यु के बाद मृतक के परिवार और समाज वालों ने जिला और सरायपाली थाना में धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद आज जिला कलेक्टर ने 5 बिंदुओं में जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए एसडिएम महासमुंद भागवत प्रसाद जायसवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इन बिंदुओं में मृतक की मृत्यु किन परिस्थियों में हुई, क्या मृतक को समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराई गई, मृत्यु का कारण क्या था,मृतक के मृत्यु का कोई जिम्मेदार है तो उत्तरदायीत्व का निर्धारण,अन्य बिन्दु जो जांच अधिकारी उचित समझें शामिल हैं।
मालूम हो कि ग्राम बिछिया निवासी हेमसागार महिलांग को सरायपाली आबकारी विभाग ने शराब के मामले में 7 जून को जेल भेजा था। जेल से इस विचाराधीन बंदी का स्वास्थ खराब होने के कारण जिला जेल से अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
इस मामले में मृतक के परिवार और समाज वालों का कहना है कि मृतक के साथ मारपीट की गई है। उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं और नाक से खून निकल रहा है परिवार और समाज के लोगों द्वारा आरोपी विभाग के और कार्यवाही की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं और 1 माह में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने कहा है।