महासमुन्द

घर के बाहर सोए हुए व्यक्ति से बटन चाकू दिखाकर लूटपाट मामले में दो गिरफ्तार
12-Jun-2022 2:58 PM
घर के बाहर सोए हुए व्यक्ति से बटन चाकू दिखाकर लूटपाट मामले में दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जून।
बागबाहरा में घर के बाहर सोए हुए व्यक्ति से बटन चाकू दिखाकर लूटपाट में पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही दो आरोपियों से 2 हजार 200 रुपए नगदी व लूट की मोबाइल दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं और कई बार आम्र्स एक्ट व अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं।

थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि एचडीएफसी बैंक के पास सीमेंट गमला दुकान के संचालक सुजात खान पिता असमल खान से लूटपाट करने के आरोप में घटना के कुछ ही घंटे बाद बागबाहरा के साहिल होरा व हबीब खान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल शेख अकबर अभी फरार है। जिसकी खोजबीन चल रही है। पुलिस के मुताबकि जो आरोपी फरार है उसके पास ही बटन चाकू है। इस आरोपी का भी सुराग मिल गया है और टीम रवाना भी हो गई है।

पुलिस के अनुसार एचडीएफसी बैंक बागबाहरा के पास रहने वाला सुजात खान पिछले दो साल से सीमेंट का गमला बनाने का काम कर रहा है। बीते 9 जून की रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर ही खाट लगाकर सो गया। रात सवा 12 बजे बागबाहरा के साहिल होरा, हबीब खान और शेख अकबर तीनों दुकान के पास नीले रंगे की बाइक क्रमांक सीजी 06 जीजी 9235 में आए और हाथ मुक्का से मारपीट किया। इसके बाद अपने पास रखे बटन चाकू का दिखाकर धमकाते हुए जेब में रखे नगदी रुपए व मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
 


अन्य पोस्ट