महासमुन्द
मौसम सुहाना हुआ, खेती के लिए बारिश का इंताजर
12-Jun-2022 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 12 जून। शनिवार को सुबह से ही हल्की धूप व बदली ने गर्मी से राहत दिलाई है, लेकिन लोग उमस से परेशान हैं। हालांकि तापमान में पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो-तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आस-पास था। अब तापमान सीधे 38 पर आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम से ठंडी और नमी युक्त हवा का आगमन के चलते तापमान में गिरावट आई है।
मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों पूर्व अधिक तापमान के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। कल शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश से लगा की बारिश होगी, लेकिन दिनभर बारिश नहीं हुई और उमस बढ़ गई। रात में भी लोग उमस से परेशान रहे लेकिन सुबह गर्म हवा से राहत मिली है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे