महासमुन्द

निजी स्कूलों में प्रवेश पाने वाले बच्चों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा
07-Jun-2022 3:16 PM
निजी स्कूलों में प्रवेश पाने वाले बच्चों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जून।
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश पाने वाले बच्चों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। क्योंकि कई जिलों में अब भी सत्यापन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते ही लॉटरी निकालने में परेशानी हो रही है।

सूत्रों की मानें तो प्रदेशभर में मात्र 6 से 7 जिलों का ही सत्यापन हो पाया है, शेष जिलों में कार्य चल रहा है। विभागीय अधिकारियों ने जल्द से जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय पर लॉटरी निकाली जा सकें। मालूम हो कि 3 जून को आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए लॉटरी निकाली जानी थी। अब सत्यापन नहीं होने के चलते अगले दो.तीन दिन बाद लॉटरी निकालने की संभावना जताई जा रही है। लॉटरी की तारीख बढऩे से इसका असर प्रवेश में दिखेगा। महासमुंद जिले में सत्यापन का कार्य निर्धारित समय से दो दिन पहले ही समाप्त हो गया था।

जानकारी के मुताबिक जिले में 2500 से अधिक आरटीई के तहत फ ार्म प्राप्त हुए थे। नोडल अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया। इसमें करीब 2100 फ ार्म पात्र पाए गए। इसी पात्र आवेदनों की लॉटरी निकलेगी और आवंटित होने वाले स्कूलों में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट