महासमुन्द
नाबालिग से रेप, दो गिरफ्तार
06-Jun-2022 8:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 जून। नाबालिग से रेप के दो आरोपियों को बलौदा चौकी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले ही बलौदा चौकी में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपियों की पतासाजी में जुट गई।
मामले में बलौदा चौकी के उप निरीक्षक उदय राम साहू ने अपराध पंजीबद्ध किया। इसके साथ ही मामले के आरोपी शैलेंद्र राणा निवासी जलगढ़, हेमंत भोई निवासी श्रीगंगापुर को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे