महासमुन्द
आग उगल रहा सूरज
06-Jun-2022 7:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 जून। इस साल नौतपे में जितनी तपन महसूस नहीं हुई, उससे ज्यादा जून के शुरुआती 5 दिनों में लोगों को झेलनी पड़ी है। आज भी सुबह से सूरज आग उगल रहा है। दक्षिण-पश्चिम से तेज गर्म हवाएं चल रही हैं। बीते 25 मई को जब नौतपे की शुरुआत हई तो महासमुंद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लेकिन नौतपे के अंतिम दिन यानी 2 जून को पारा 44 डिग्री के पार पहुंच चुका था। पिछले तीन दिनों से यही ट्रेंड बरकरार है। कहा जा रहा है कि आज समेत अगले दो दिनों तक इसी तरह भीषण गर्मी के साथ लू चलना जारी रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे