महासमुन्द

गाड़ाघाट पुल के पास लूट, 20 दिन बाद अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध
06-Jun-2022 7:03 PM
गाड़ाघाट पुल के पास लूट, 20 दिन बाद अज्ञात के खिलाफ  मामला पंजीबद्ध

महासमुंद, 6 जून। आज से 20 दिन पहले 14 मई की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट पुल के पास हुई लूट की घटना में आखिरकार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ  मामला पंजीबद्ध कर लिया है। लूट की इस घटना पर पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में लगी है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही मामले में जांच की जा रही थी। 

प्रार्थी ने शनिवार को इस संबंध में शिकायत प्रस्तुत की है। शिकायत में प्रार्थी ने चोरी होना बताया है, जिसके तहत मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद के गंजपारा निवासी महेश साहू तुमगांव की गैस एजेंसी में गोदाम कीपर के रूप में काम करता है। रोज की तरह 14 मई की रात 8.30 बजे वह गैस कलेक्शन का पैसा लेकर वापस महासमुंद आ रहा था। तभी एक बाइक में सवार दो लोग वहां पहुंचे और उसके कंधे से बैग निकालकर फरार हो गए। 

इसके बाद महेश ने गैस एजेंसी के संचालक सतपाल सिंह पाली को फोन कर सूचना दी। पुलिस को सौंपे गए शिकायत में प्रार्थी ने बताया कि बैग में 500, 200, 100, 50, 20, 10 के कुल 1 लाख, 24 हजार 730 रुपए रखे हुए थे। 
 


अन्य पोस्ट