महासमुन्द

खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 3 खिलाडिय़ों का चयन
05-Jun-2022 7:26 PM
खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 3 खिलाडिय़ों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 जून। महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के 3 हैंडबॉल खिलाडिय़ों का चयन खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

तीनों खिलाड़ी महासमुंद जिला की ओर से छग राज्य हैंडबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। महासमुंद जिला ओलंपिक संघ व हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि चयनित खिलाडिय़ों में बालक वर्ग से आदित्य साहू, आदित्य चंद्राकर और उदय मंडल शामिल हैं। तीनों ही खिलाड़ी राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के बाद पंचकूला हरियाणा में 9 से 13 जून तक होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता भाग लेंगे।

महासमुंद के हैंडबॉल खिलाडिय़ों ने विधायक निवास महासमुंद में संघ के सचिव सैयद इमरान अली के नेतृत्व में महासमुंद विधायक व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर से भेंट कर आशीर्वाद लिया।


अन्य पोस्ट