महासमुन्द
शराब पीकर उत्पात मचा रहा युवक गिरफ्तार
05-Jun-2022 3:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 जून। शराब पीकर उत्पात मचाने वाले युवक को भंवरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परसों गुरूवार को चौकी प्रभारी उनि नसीमुद्दीन खान को ग्राम चनाट के ग्रामीणों ने सूचना दी कि आम रास्ता चौक पर हीरालाल निषाद के घर के सामने शराब पीकर गांव का चेतन पटेल 32 साल उत्पात मचा रहा है। इसकी वजह से ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही है। सूचना पर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और चेतन पटेल को हिरासत में ले लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे