महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 5 जून। कल महासमुन्द जिले की सांकरा पुलिस ने कार में तीन सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर भरा 103 किलोग्राम गांजा समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 20 लाख 60 हजार आंकी गई है। तीनों आरोपी ओडिशा के हैं। आरोपियों ने गांजा को ओडिशा से छत्तीसगढ़ में खपाने हेतु तस्करी करना बताया।
सांकरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 4 जून को झगरैंनडीह टोल नाका के पास रूटीन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दरमियान बसना की ओर से एक सफेद रंग कार क्रमांक सीजी 07 एम 7077 आते दिखा, जिसे रोका गया।
कार अंदर तीन व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ करने पर हड़बड़ा कर कार से भागने लगे। जिसे पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ कर पूछताछ की गई। कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे डिक्की में तीन सफेद रंग की प्लाटिक बोरी के अंदर 103 पैकेट में 1 क्विंटल 3 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।
आरोपी टंकधर नाग उर्फ अमित उम्र 44 वर्ष पता झारफठामुड़ा (जुंबा) थाना बेलपडा थाना बलांगीर ओडिशा, उमाकांत सगडिय़ा उम्र 24 वर्ष पता ग्राम नीलाधर(कासडा) थाना पाईकमाल जिला बरगढ़ ओडिशा एवं रमेश बरिहा उम्र 28 वर्ष जाति बिंझवार पता ग्राम केदोबहाल(दमईपाली) थाना लरभा ओडिशा का निवासी बताये।
आरोपियों को पूछताछ करने पर गांजा को ओडिशा से छत्तीसगढ़ में खपाने हेतु तस्करी करना बताया। आरोपीयों के विरूद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सांकरा में कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।