महासमुन्द

कईयों ने किया कांगे्रस प्रवेश, संसदीय सचिव ने गमछा पहनाकर किया स्वागत
04-Jun-2022 3:55 PM
कईयों ने किया कांगे्रस प्रवेश, संसदीय सचिव ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 जून।
क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग के नेतृत्व में कल बहुत से लोगों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। सभी युवाओं को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने गमछा पहनाकर स्वागत किया।

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से उनके निवास पर इस दौरान अंकित महिलांग, लक्ष्मी नारायण, निहाल राव, हर्ष साहू, डिगेश ध्रुव, ओम चौबे, वैभव साहू, गणेश भोइ,  मेहुल निषाद, लखन जलछत्री, नीरज भोई, मनीष भोई, नारायण ठाकुर, अनमोल चंद्राकर, प्रकाश सेन, राज धीवर, राहुल ध्रुव, उमेश चंद्राकर, जीतू पटेल, कमलेश धीवर, रमन टंडन आदि आदि ने कांग्रेस प्रवेश किया।
 


अन्य पोस्ट