महासमुन्द
समूह की महिलाओं ने देखी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फि ल्म भूलन द मेज
04-Jun-2022 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 4 जून। भूलन द मेज पहली छत्तीसगढ़ी भाषा फि ल्म है। जिसे भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस फिल्म को वर्तमान में 27 मई से छत्तीसगढ़ के विभिन्न सिनेमा घरों में प्रदर्शित किया जा रहा है। इसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी देखा है। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत बागबाहरा के महिला समूह के 50 सदस्यों को भूलन द मेज दिखाया गया। इसमें अधिकांश कलाकार स्थानीय है। यह फि ल्म में छत्तीसगढ़ के भूजिया जनजाति के सामाजिक न्याय पर केन्द्रित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे