महासमुन्द
अतिक्रमण हटाने का विरोध, प्रशासन ने की दुकान बनाकर देने की घोषणा
04-Jun-2022 3:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जून। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपडा़ एवं सांसद प्रतिनिधि मोहन साहू कल तुमगांव नगर पंचायत के बस स्टैण्ड चौक के व्यापारियों के आग्रह पर पहुंचे और वहां अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध किया।
डॉ. चोपड़ा का कहना है कि व्यवस्थापन एवं दुकानदारों की सहमति के बगैर अतिक्रमण न हटाई जाय। इसके बाद प्रशासन ने कब्जाधारियों को लागत मूल्य एवं नाममात्र के किराये पर दुकान बनाकर देने की घोषणा की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे