महासमुन्द

शराब ले जाते ग्रामीण गिरफ्तार
03-Jun-2022 3:21 PM
शराब ले जाते ग्रामीण गिरफ्तार

महासमुंद, 3 जून। गांव में अवैध रूप से शराब बेचने के लिए एक ग्रामीण शराब दुकान से 40 पौवा देशी व अंग्रेजी शराब लेकर गांव जा रहा था। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तस्करी के आरोप में आधे रास्ते में ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक पैदल कंधे में रखकर पैदल अपने गांव जा रहा था। तुमगांव थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गाड़ाघाट शराब दुकान से तुमगांव की ओर एक व्यक्ति पैदल अपने कंधे में सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर अंग्रेजी गोवा ब्रांड की शराब लेकर तुमगांव की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही तुमगांव-महासमुंद मेन रोड भाठापारा स्थित पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर ग्राम नयापारा अछरीडीह निवासी सोनू राम जांगड़े 45 साल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 10 पौवा गोवा ब्रांड व 30 नग देशी प्लेन शराब जब्त हुई है।  इसकी कीमत 3600 रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में चितरंजन साहू, मोनू नामदेव, फलेश वर्मा, रोहित चंद्राकर शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट