महासमुन्द
महासमुंद, 3 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के तत्वावधान में भलेसर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रागंण में महिलाओं व बालिकाओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं और महिलाओं से संबंधित अपराध के विषय में विस्तार से विधिक जानकारियां दी गई।
शिविर में उपस्थित न्यायाधीश अदिति ठाकुर, राहुल शराफ व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दामोदर प्रसाद चंद्रा द्वारा कानूनी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान न्यायधीशों ने बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालक व बालिकाओं का सहमति का औचित्य नहीं होता। पास्को अधिनियम 2012 में बाल यौन शोषण से निपटने के लिए एक विशेष अधिनियम के रूप में अधिनियमित किया गया है। बाल पीडि़तों व अभियुक्तों के संबंध में तट्स्थ कानून है। इसके अतिरिक्त बाल श्रम निषेध अधिनियम, कियाोर न्याय अधिनियम, पीडि़त क्षतिपूर्ति योजना से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान गिरिश श्रीवास्तव के साथ शिक्षक व बच्चे मौजूद थे।