महासमुन्द

विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में वार्तालाप, पत्र लेखन व व्याकरण के गुण सिखाए जा रहे
02-Jun-2022 3:13 PM
विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में वार्तालाप, पत्र लेखन व व्याकरण के गुण सिखाए जा रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जून।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में नैक, आईक्यूएसी व अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय वेल्यू एडेड सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन किया जा रहा है। इस कोर्स के तहत कॉलेज के स्टूडेंट्स को अंग्रेजी भाषा में वार्तालाप, पत्र लेखन व व्याकरण के गुण सिखाए जा रहे हैं। कोर्स में कुल 60 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया गया है, जिन्हें अंत में प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसका उद्घाटन बुधवार को किया गया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डा. ईपी चेलक, कला संकाय प्रमुख डॉ. अनुसुइया अग्रवाल, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सी खलखो, नैक प्रभारी डॉ. नीलम अग्रवाल, आईक्यूएसी प्रभारी एमआर धीवर, वाणिज्य विभागाध्यक्ष अजय कुमार राजा उपस्थित थे।  प्रभारी प्राचार्य ने वेल्यू एडेड कोर्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेल्यू एडेड कोर्स से कॉलेज के छात्रों में कौशल विकास होगा, जो रोजगार प्राप्त करने में उपयोगी होगा। नैक प्रभारी डा. नीलम अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से महाविद्यालय को नैक मूल्यांकन में बेहतर ग्रेड प्राप्त करने में सहायता मिलेगी साथ ही विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान प्राप्त होगा।


अन्य पोस्ट