महासमुन्द

केबल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार
02-Jun-2022 2:59 PM
केबल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

महासमुंद, 2 जून। तुमगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खेत व गोठानों में लगे बोर के केबल वायर चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने घर में सभी सामान को छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार साइबर व तुमगांव थाना की टीम क्षेत्र में घूम रही थी, तभी सूचना मिली कि ग्राम मालीडीह निवासी प्रेमसिंह उर्फ  सेट्ठी पिता रामसिंह ध्रुव, 29 साल अपने पास चोरी का केबल वायर रखा है।
सूचना मिलते ही टीम ने गांव पहुंचकर प्रेमसिंह को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसके बताए अनुसार घर कॉपर वायर बरामद किया है।
 


अन्य पोस्ट