महासमुन्द

सायकल दिवस 3 को, यात्रा सुबह 6 बजे से पचेड़ा के लिए रवाना होगी
02-Jun-2022 2:34 PM
सायकल दिवस 3 को, यात्रा सुबह 6 बजे से पचेड़ा के लिए रवाना होगी

महासमुंद,2 जून। महासमुंद जिले में विश्व सायकल दिवस का आयोजन जिला प्रशासन, वन विभाग एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में कल शुक्रवार 3 जून को महासमुंद के वन विद्यालय से किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को सबेरे 6 बजे वन विद्यालय में पहुंचना होगा। नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक ने बताया कि सायकल यात्रा 12 किलोमीटर बागबाहरा रोड पचेड़ा के लिए रवाना होंगी। इसके उपरांत सायकल यात्रियों का पुन: वापसी पचेड़ा से वन विद्यालय महामसुंद में होगा। सायकल यात्रा में भाग लेने के लिए प्रतिभागी लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हंै अथवा अधिक जानकारी के लिए 62606 07306 एवं 9302765530 पर सम्पर्क कर सकते हंै।


अन्य पोस्ट