महासमुन्द

उमेन्द्र को मिली व्हील चेेयर
01-Jun-2022 2:54 PM
उमेन्द्र को मिली व्हील चेेयर

महासमुंद,1 जून। महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम अमलोर निवासी दिव्यांग उमेन्द्र कमार को निलेशकुमार क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक ने कलेक्ट्रेट परिसर में व्हील चेयर सौंपी।
कलेक्टर ने उनसे चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.एसआर बंजारे, समाज कल्याण विभाग के प्रभारी उप संचालक विजय सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट