महासमुन्द

दो साल पहले मौत पर प्रताडऩा का जुर्म दर्ज
01-Jun-2022 2:51 PM
दो साल पहले मौत पर प्रताडऩा का जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 जून।
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलिया में दो साल पहले महिला की मौत पर जांच के बाद पुलिस ने गांव के युवक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।
जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी के बातों से क्षुब्ध होकर तालाब में डूबकर अपनी जान दी। पुलिस के अनुसार सेमलिया निवासी रूद्रमणी राणा पिता मायाधर राणा 2 फरवरी 2020 में गांव के ही तालाब में डूबकर जान दे दी थी।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी थी। इस दौरान मृतक का सुसाइडल नोट मिला। जिसका परीक्षण हस्तलिपि विशेषज्ञ से कराया गया। जांच में पाया गया है मृतका पंचायत चुनाव के बाद आरोपी गांव के नवीन बढ़ाई पिता शिवचरण बढ़ाई अपने पक्ष में वोट नहीं देने की बात बोलकर पंचायत में बैठक कर दंडित करना है बोलकर प्रताडि़त किया था। इससे महिला ने क्षुब्ध होकर घटनास्थल पर सुसाइडल नोट लिख पानी में डूबकर आत्महत्या की थी।
 


अन्य पोस्ट