महासमुन्द
जैन मुनियों का अपमान करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो-आप
31-May-2022 3:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 31 मई। जैन साधु संतों का अपमान छग कां्रति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने बालोद में खुले मंच से किया जो घोर निदंनीय है। ऐसे व्यक्ति पर कठोर से कठोर आईपीसी धारा के तहत् कार्यवाही होनी चाहिए।
इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के प्रमुखों से वादा किया था कि इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होंगी लेकिन आज दिनांक तक अमित बघेल की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उल्टा कल 30 मई को अमित बघेल ने एक और विडियो बनाकर वायरल किया है जिसमें फिर से वही अनर्गल बाते हैं। यह पुलिस को खुली चुनौती है कि हिम्मत है तो आओ मुझे गिरफ्तार करो।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे