महासमुन्द

भूख हड़ताल कर रहा ईश्वर मंत्री से मिला
31-May-2022 3:26 PM
भूख हड़ताल कर रहा ईश्वर मंत्री से मिला

मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच की जाएगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 मई।
भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं पूर्व विधायक डा. विमल चोपडा़ के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सोरिद के पूर्व सरपंच ईश्वर प्रसाद ध्रुव ने अपने बकाया राशि को वापस दिलाने एवं तत्कालिक सचिव, सरपंच पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए प्रदेश स्वास्थ मंत्री टी.एस. सिंहदेव को ज्ञापन सौपा।

मालूम हो कि ग्राम सोरिद निवासी पूर्व सरपंच ईश्वर प्रसाद ध्रुव अपनी मांगों को लेकर बेटियों समेत भूख हड़ताल पर हैं। ईश्वर प्रसाद 2010 से 2015 तक ग्राम सोरिद का सरपंच रहा। इस दौरान उन्होंने जन अपेक्षाओं के अनुरूप ग्राम सोरिद में विकास अनेक  विकास कार्य करवाये। शासकीय कार्यो में अवरोध न, ग्राम का विकास एवं ग्रामवासियों को अधिक समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए 3लाख 48 हजार रुपए का भुगतान स्वयं किया। 2015 में नया पंचायत गठित होने के बाद उन्हें यह राशि शासन स्तर से जारी की गई लेकिन उसका अहारण वर्तमान सरपंच ने कर लिया। उसी राशि की मांग को लकर वह हफ्ते दिन से भूख हड़ताल पर है। स्वास्थ मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच की जायेगी।
 


अन्य पोस्ट