महासमुन्द

पुराने वट वृक्ष को संरक्षित करने और कार्बन डेटिंग कराने की मांग
31-May-2022 3:08 PM
पुराने वट वृक्ष को संरक्षित करने और कार्बन डेटिंग कराने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 मई।
बागबाहरा ब्लॉक के बामनसरा गांव के सबसे पुराने वट वृक्ष को संरक्षित करने और कार्बन डेटिंग कराने की मांग ग्रीन केयर सोसायटी ने की है। वट सावित्री पर्व पर ग्रीन केयर सोसायटी के पदाधिकारी सहित ग्रामीणों ने उक्त मांग की। कल सोमवार को ग्रीन केयर के सदस्य ग्रामवासियों और देव वृक्ष संरक्षण समिति के सदस्य बामनसारा बरगद वृक्ष के नीचे एकत्रित हुए।

यहां सबसे पहले बस्तरीन माता की पूजा अर्चना की गई। ग्रीन केयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही और इतिहासकार डॉ विजय शर्मा ने कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर और डीएफओ पंकज राजपूत से मांग की है कि इस वट वृक्ष को कैंपा मद या अन्य किसी मद से संरक्षित कर इसे पर्यटन में शामिल करें। डॉ पाणिग्रही ने ग्राम वासियों को बताया कि ग्रीन केयर द्वारा इसके पूर्व किए गए प्रयासों के अंतर्गत पंकज राजपूत के निर्देश पर परिक्षेत्र अधिकारी विकास चंद्राकर द्वारा योजना बनाकर जैव विविधता विभाग को भेजी गई है, जहां लंबित है।

इस अवसर पर देव वृक्ष संरक्षण समिति के किसन ठाकुर, रूरुवा साहू, रिखीराम पटेल, गिरवर साहू, नंदलाल साहू, कोदुराम यादव,नील कुमार यादव, प्रकाश सहित अन्य ग्रामवासी सम्मिलित हुए।


अन्य पोस्ट