महासमुन्द
महासमुंद, 31 मई। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 खम्हारपाली के पास रविवार रात दो बजे बस चालक ने सामने चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दिया। इससे बस में सवार 5 लोग को चोट आई है। पांचों को इलाज के लिए सरायपाली सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद 4 लोगों को छुट्टी दे दी गई। वहीं 1 को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।
सिंघोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीपी 6153 का चालक कोयला लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। बस क्रमांक सीजी 06 जीएस 8172 भी सवारी लेकर ओडिशा से रायपुर की ओर जा रही थी। तभी रात दो बजे खम्हारपाली के पास वस चालक ने अपने सामने चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।
घायलों को इलाज के बाद सभी 4 को छुट्टी दे दी गई और प्रकाश पात्रों को रायपुर रेफर किया गया। रायपुर के ेक निजी अस्पताल में प्रकाश का इलाज जारी है।