महासमुन्द

सिंहदेव महासमुंद में 29 व 30 को
28-May-2022 5:54 PM
सिंहदेव महासमुंद में  29 व 30 को

महासमुंद, 28 मई। पंचायत-ग्रामीण विकास मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव कल रविवार 29 मई को शाम 4:30 बजे जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं आम जनों से भेंट कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर रात्रि विश्राम करेंगे। 

सोमवार 30 मई को प्रात: 10 बजे सर्किट हाऊस महासमुंद में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। इसके पश्चात वे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक जीएसटी विभाग की समीक्षा एवं दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके उपरांत वे शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से जिला बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
 


अन्य पोस्ट