महासमुन्द

मोदी के 8 साल बेमिसाल-अलका
28-May-2022 3:57 PM
मोदी के 8 साल बेमिसाल-अलका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 28 मई। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने 8 साल में न सिर्फ कुशल संवेदनशील प्रशासन की भूमिका निभाई बल्कि घरेलू राजनीति से लेकर वैश्विक कूटनीति में मोदी ने भारत का मान बढ़ाया भारत को सिरमौर बना दिया।

अब यह कहने में संकोच नहीं होना चाहिए कि मोदी सरकार का 8 साल का कार्यकाल दूरगामी सोच धैर्य साहसिक निर्णय इसे जमीन पर उतारने का अथक प्रयास का कार्यकाल रहा जो उसमें शत प्रतिशत सफल रहे पहली सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के निर्णय की जो प्रक्रिया शुरू हुई वह नोटबंदी जन धन योजना गरीबों के स्वास्थ्य आयुष्मान योजना से लेकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई तक पहुंची हैं। यह बातें अलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने एक विज्ञप्ति में कही है। 

अलका का कहना है कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले 04 राज्य बीजेपी शासित है थे आज ब्लू 18 राज्य में भाजपा एवं सहयोगी दल की सरकार है देश में 1300 से ज्यादा भाजपा विधायक हैं 400 से ज्यादा सांसद है इसका श्रेय सिर्फ मोदी एवं मोदी  जी को जाता है मोदी सरकार ने केंद्र में 8 साल पूरे कर लिए हैं गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी मोदी जी के नाम पर जुड़ गया है 8 साल भारत  देश आमूलचूल बदलाव के गवाह बन गए हैं अर्थव्यवस्था  कोरोना से जंग कोविड टीका  का निर्माण मुस्लिम बहनों के लिए तीन तलाक का खात्मा समावेशी विकास इंफ्रास्ट्रक्चर कृषि डिजिटल इंडिया अभियान स्वच्छ भारत अभियान तहत 12 करोड़ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत 9 करोड़ गरीब महिला बहनों को उज्जवला गैस हर गांव मजरा टोला में बिजली जल जीवन मिशन तक हर घर नल हर घर जल कॉविड काल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज आदि योजनाओं ने भारत की तस्वीर बदलने का काम किया।
 


अन्य पोस्ट