महासमुन्द

गांव से पढ़ाई करने शहर आए युवक से लूट
27-May-2022 2:44 PM
गांव से पढ़ाई करने शहर आए युवक से लूट

थानेदार से शिकायत, कार्रवाई की मांग

महासमुंद,27 मई। गांव से पढ़ाई करने शहर आए युवक को पिछले कई महीनों से मोहल्ले का युवक लगातार परेशान कर रहा है। घर आकर रूपये लूट लिए, साथ ही सामान की चोरी भी कर ली। युवक ने कोतवाली थाना प्रभारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम ढोंढ निवासी हीराकांत पटेल ने बताया कि पिछले कई महीनों से पंचशील क्लब में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसे मोहल्ले के रहने वाले बंटी ठाकुर व उनके दोस्त आए दिन रुपए मांगते हंै और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। बीते मंगलवार को वह घर में था। उसी दिन ग्राम आमाकोनी से उसके दादा घर आए थे। वह रात को रुक गए थे। रात को खाना खाकर घर में थे, उसी समय बंटी ठाकुर और उसका साथी घर आया और दोनों ने प्रार्थी के जेब की तलाशी ली। प्रार्थी के पास कुछ नहीं मिला तो दादा के जेब की तलाशी ली और दादा के जेब में रखे 15 हजार रुपए लूट लिए। प्रार्र्थी ने उसका पीछा भी किया, लेकिन असफल रहा। प्रार्थी जब घर लौटा तो वहां रखे एलईडी टीवी, गैस टंकी, मिक्सी और अन्य सामान चोरी हो गया था।
 


अन्य पोस्ट