महासमुन्द
युवती से रेप, जुर्म दर्ज
25-May-2022 2:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 25 मई। शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ बसना पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। आरोपी युवक फरार है।
बसना थाना प्रभारी निखिल रायचेरा ने बताया कि युवती के साथ ग्राम लमकेनी निवासी गुणसागर पसायत उर्फ राजू (28) ने शादी का झांसा देकर 2017 से रेप कर रहा था। 17 मई 2022 को आरोपी ने युवती से जबरदस्ती करने की कोशिश की। मना करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए दैहिक शोषण किया। अब आरोपी युवक को पता चला कि युवती 2 माह के गर्भ में है तो उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। साथ ही जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट की। आरोपी युवक ने जान से मारने की भी धमकी दी। मामला पंजीबद्ध कर पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे