महासमुन्द

3 दंतैल फुसेरा की ओर
24-May-2022 2:46 PM
3 दंतैल फुसेरा की ओर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,24 मई।
आज सुबह 3 दंतैल महानदी में स्नान करके खड़ाऊपर, अचानकपुर होते हुए फुसेरा की ओर आगे बढ़े हैं।
वन विभाग ने ग्रामीणों और राहगीरों से अपील की है कि कुहरी सिरपुर मार्ग पर सावधानी से आवागमन करें एवं खड़ाऊपर, अचानकपुर, फुसेरा, खड़सा, मोहकम, लहंगर, सिरपुर, सेनकपाट, जलकी, छपोरा के रास्ते में आने जाने में सतर्कता बरतें। कोई भी रात के समय घर से बाहर ना निकलें वहीं भोर के समय हाथी का लोकेशन पता किए बगैर किसी कार्य के लिए गांव से बाहर ना निकलें।


अन्य पोस्ट