महासमुन्द

परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत
23-May-2022 2:47 PM
परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 मई।
ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती शोभायात्रा कल शाम निकाली गई। नगर भ्रमण पर निकले इस शोभायात्रा का नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर एवं पार्षदों ने पुष्प वर्षा कर अंबेडकर चौक में भव्य स्वागत किया।
मालूम हो कि हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया को अत्यंत ही पुण्यदायी तिथि माना गया है। सभी शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम मानी जाने वाली इसी तिथि पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाती है। स्थानीय ब्राम्हण समाज में किसी कारणवश अक्षय तृतीया को परशुराम जयंती नहीं मनाई जा सकी थी। लिहाजा रविवार को एक समारोह आयोजित कर बव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों के अलावा सभापति व पार्षद संदीप घोष, पूर्व पार्षद कपिल साहू, संतोष वर्मा, गोलू मदनकार, नीरज चंद्राकर, भाऊराम साहू,  लालू यादव, रिकेश यादव, तरुण चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट