महासमुन्द
टमाटर अब 80 रुपए किलो
20-May-2022 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 मई। इन दिनों धूप की वजह से चटख लाल टमाटर की रंग भले ही फीके हों पर कीमत प्रति किलो 80 रुपए है। लिहाजा अब टमाटर आम लोगों की पहुंच से काफी दूर है। मंगलवार को इसकी कीमत 40 रुपए प्रति किलो थी। बुधवार सुबह इसमें दुगुना उछाल आया और सीधे 80 पर जा पहुंचा। इसी तरह गोभी 60 रुपए, ढेंस 100 रुपए प्रति किलो के दाम बिक रहा है। खरबूजा इन दिनों 50 रुपए प्रति किलो है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे